नियमितीकरण—ग्रेड पे ​की मांग की लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

धरना स्थल पर मनरेगा कर्मी
धरना स्थल पर मनरेगा कर्मी

सीजी क्रांति/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के एक हजार से अधिक मनरेगा अधिकारी—कर्मचारी, रोजगार सहायकों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। उन्होंने दो प्रमुख मांगों लेकर पिछले दस दिनों से आंदोलन जारी है। अब खैरागढ़ में वोटिंग कार्य पूरा होने के बाद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की इजाजत मिल गई है।

यह भी पढ़ें….दुर्ग में 2 TI और SI पर FIR का आदेश: दहेज मामले में गलत जांच कर दस्तावेजों से की छेड़छाड़, कोर्ट ने जांच के निर्देश दिए

हड़तालियों की मांग है कि चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते कांग्रेस सरकार समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमित करें और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोजगार सहायको का ग्रेड—पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 का पालन कर पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन से नहीं हटने की चेतावनी दी है। यह आंदोलन प्रदेश संगठन के आव्हान पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत!

हड़​तालियों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा देकर मजदूरों को अपने ही गांव में रोजगार प्रदाय कर वित्तीय संकट से बचाने के लिए उन्होंने ने ही बिड़ा उठाया था। लेकिन अफसोस है कि योजना में कर्मचारियों के रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। जिसके कारण जन घोषणा पत्र में किया गया वादा को आत्मसात करने की मांग की है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!