खैरागढ़ नहीं जीते, तो डॉ. रमन सिंह के खाते में होगी हार की लंबी फेहरिस्त!

CM BHupesh Baghel & Ex CM Dr Raman Singh

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के लिए काफी अहम है। क्योंकि दोनों नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। वही साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी दिशा तय करेगी। जहां भाजपा के लिए उपचुनाव में जीत संजीवनी का काम करेगी, वही कांग्रेस की जीत कार्यकताओं में जोश भर देगा।

परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया तो भूपेश बघेल एक बार फिर अपनी विश्वनीयता और ताकत साबित करने में सफल साबित होंगे। श्री बघेल के आभामंडल को पिछड़ा वर्ग व किसानों के नेता के रूप में स्थापित किया जा रहा हैं। कांग्रेस जीतती है, तो यह आभामंडल को और मजबूत होगी। हाईकमान में भूपेश की ताकत बढ़ेगी। खैरागढ़ में मिली जीत को सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जीत निरूपित करेगी।डॉ.रमन सिंह के विकास कार्यों को झुठलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…नारायणपुर में भीषण आगजनी: खैरागढ़ के व्यवसायी जैनेन्द्र भंसाली की जलकर मौत, हादसा इतना भयानक की ‘कंकाल’ ही मिला…!

भाजपा की हार सीधे तौर पर डॉ. रमन सिंह की हार बताई जाएगी। 2018 में मुख्यमंत्री रहते रमन सिंह अपने ही निर्वाचन जिले में खुद को छोड़ एक भी विधायक जीताने में सफल नहीं हो पाए थे। इसके पूर्व छात्रसंघ चुनाव में भी एबीवीपी की जिले के कॉलेजों में करारी हार हुई थी। राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस की महापौर चुनी गई। हाल ही में खैरागढ़ नगर पालिका में भी अध्यक्ष बनाने में भाजपा फिसड्डी साबित हुई। कई वार्डों में जीती बाजी भाजपा हार गई।

इसके बाद छुईखदान नगर पंचायत में बहुमत होने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष सीट बचाने में शिकस्त खा गई। फिर गंडई नगर पंचायत में भी भाजपा अपना अध्यक्ष सीट गंवा चुकी है। अब बात करें तो रमन सिंह के गृह ग्राम जिले कबीरधाम की तो वहां कवर्धा व पंडरिया में भी भाजपा का परचम फहराने में असफल हो गए। बल्कि पूरे प्रदेश में कवर्धा एकमात्र ऐसी सीट रही जहां कांग्रेस के मो. अकबर ने भाजपा को सर्वाधिक मतों से हराया है। यानी सीधे तौर पर कहें तो खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की हार हुई तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खातें में अपने ही जिले में हुई हार फेहरिस्त काफी लंबी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें…विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के पायलट वाहन से हादसा, एक युवक की मौत

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!