खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा का आरोप पत्र- कांग्रेस माफिया सरकार…प्रदेश में लैंड, सैंड और ड्रग्स माफियाओं का राज!

आरोप पत्र जारी करते भाजपा नेता
आरोप पत्र जारी करते भाजपा नेता

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी रण मे सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बुधवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी मे गोलबाजार के बाफना भवन में 25 बिंदुओ का आरोप पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें…केंद्रीय मंत्री ने भूपेश पर साधा निशाना: कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की…

आरोप पत्र में उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसके साढ़े 3 साल के शासनकाल पर सवालिया चिन्ह खड़ा किया। आरोप पत्र में उन्होंने दिवंगत राजा देवराज सिंह के अपमान करने की बात साथ कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि का तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सभी समितियो से बाहर किया, उन्हे अपमानित करने का कोई अवसर नही छोड़ा और अब उनकी लोकप्रियता को भुनाने प्रतिमा लगाने की बात कर रही है। केसरिया ध्वज का अपमान कर छुईखदान मे दंगा भडक़ाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार…शैलेश बोले—खैरागढ़ की माटी का कर्ज नहीं चुका पाए रमन

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, साल्हेवारा क्षेत्र मे एक भी उल्लेखनीय काम नहीं किया हैं विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस ने 2018 के पूर्व ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में स्वीकृत कार्यों को निरस्त कर राशि वापस मंगा लिया, किसानो से विश्वासघात किया, राज्यांश रोकर गरीबो के आशियाना नही बनने दिया।

यह भी पढ़ें...सीएम भूपेश ने घोषणा-पत्र में जिला निर्माण का वादा किया है, भाजपाईयो की पेठ में ऐंठन हो रही- आरपी सिंह

कांग्रेस को माफिया सरकार बताते हुए भाजपा नेताओ ने कहा कि प्रदेश मे लैंड, सैंड और ड्रग्स माफियाओ का राज है, गंगाजल लेकर शराबबंदी की बात करने वाली कांग्रेस शराब की होम डिलवरी कर रही है। कांग्रेूस के साढ़े तीन साल के राज मे हर वर्ग आंदोलन के लिए मजबूर है, बरेाजगारी विकराल समस्या है लेकिन निजी एजेंसी के आंकड़े जारी कर भूपेश सरकार झूठी वाहवाही बटोर रही है।

https://youtu.be/7Wyw8ZUXEls

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: बृजमोहन का पलटवार…देवव्रत के विधायक रहते विकास के लिए एक ढेला नहीं दिया, चौथी किश्त से किसानों का 30% पैसा काट लिया, जिला के नाम ब्लैकमेल कर रही जनविरोधी कांग्रेस सरकार!

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार कांग्रेस पार्टी की एटीएम बनी हुई है, उन्होने कहा कि चुनाव सामने देखकर 29 बिंदुओ के कथित घोषणा पत्र से साफ जाहिर होता है कि तीन चौथाई बहुमत मिलने के बाद भी कांग्रेस के हाथ मे क्षेत्र विकास के नाम पर कुछ नही है इसलिए रिपोर्ट कार्ड पेश करने की जगह घोषणा पत्र के बहाने जनता को भरमाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!