Birju Maharaj Death : नहीं रहे प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज, हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज
File Photo

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज (Birju Maharaj) ने .रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​

बिरजू महाराज (Birju Maharaj) की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई; जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से मिल चुका है डॉक्टरेट की उपाधि

कथक में उनकी महारात ऐसी थी कि 28 साल की उम्र में पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके पूरे करियर में उन्हें कई सम्मान मिले- संगीत नाटक अकादमी, पद्म विभूषण, कालीदास सम्मान, नृत्य चूड़ामनी, आंध्र रत्ना, आधारशिला शिखर सम्मान, नृत्य विलास, राजीव गांधी पीस अवॉर्ड संगम कला अवॉर्ड, और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (IKSVV Khairagarh) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!