Live Update : Khairagarh Municipal Election Result टाई होने के बाद रिकाऊंटिंग में एक वोट से जीती कांग्रेस, अब कांग्रेस-भाजपा के पास 10-10 सीटें, फंसी अध्यक्ष की कुर्सी!

सीजी क्रांति/मनोज चेलक

खैरागढ़। नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ चुके है। प्रारंभिक परिणाम में बहुमत को लेकर भाजपा-कांग्रेस में पेंच फस गया है। क्योंकि कुल 20 सीटों में से भाजपा के खाते में 10 सीटें आयी है। वही कांग्रेस की झोली में 10 सीटें गई है। इधर शहरी सत्ता में अध्यक्ष बैठाने बहुमत 11 सीटों की जरूरत है। इस तरह अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए पेंच फस गया है। अब जोड़ तोड़ की राजनीति गरमाती जा रही है। इधर टाई होने के बाद रिकाऊंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया की एक वोट से जीत का विरोध होना शुरू हो गया है। भाजपा ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है।

पढ़ें – बहुमत के फेर में फंसी कुर्सी, भाजपा 10 सीट, कांग्रेस ने 09 सीटों पर कब्जा!

कुल सीट- 20
भाजपा- 10
कांग्रेस- 10

वार्ड नंबर 01 पिपरिया: कांग्रेस की टिकेश्वरी पटेल 8 मत से जीती।
वार्ड नंबर 02 पिपरिया: कांग्रेस के शैलेन्द्र वर्मा 3 मत से जीते।
वार्ड नंबर 03 गंजीपारा: कांग्रेस के दिलीप राजपूत 10 मत से जीते।
वार्ड नंबर 04 राजफेमली: रिकाउंटिंग के बाद कांग्रेस के सुमीत टांडिया १ मत से जीते (कांग्रेस-भाजपा में टाई? 387-387)
वार्ड नंबर 05 ठाकुरपारा: कांग्रेस की सुमन दयाराम पटेल 86 मत से जीती।
वार्ड नंबर 06 बरेठपारा: भाजपा की मोनिका रजक 269 मत से जीती।
वार्ड नंबर 07 गोलबाजार: भाजपा के अजय जैन 60 मत से जीते।
वार्ड नंबर 08 तुरकारीपारा: भाजपा की रेखा विकेश गुप्ता 31 मत से जीती।
वार्ड नंबर 09 इतवारी बाजार: कांग्रेस के दीपक देवांगन 4 मत से जीते।
वार्ड नंबर 10 लालपुर: भाजपा की त्रिवेणी राजेश देवांगन 96 मत जीती।
वार्ड नंबर 11 धरमपुरा: भाजपा के रूपेन्द्र रजक जीते।
वार्ड नंबर 12 अमलीपारा: भाजपा की गिरजा नंद चंद्राकर 213 मत से जीती।
वार्ड नंबर 13 धनेली: कांग्रेस के पुरूषोत्तम वर्मा 5 मत से जीते।
वार्ड नंबर 14 सोनेसरार: भाजपा की देविन कमलेश कोठले 255 मत से जीती।
वार्ड नंबर 15 अमलीडीह खुर्द: कांग्रेस के शत्रुहन धृतलहरे 248 मत से जीते।
वार्ड नंबर 16 दाऊचौरा: भाजपा के विनय देवांगन 172 मत से जीते।
वार्ड नंबर 17 दाऊचौरा: भाजपा की पुष्पा सारथी 63 मत से जीती।
वार्ड नंबर 18 अंबेडकर वार्ड: कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक खान 30 मत से जीते।
वार्ड नंबर 19 टिकरापारा: भाजपा के चंद्रशेखर यादव 211 मत से जीते।
वार्ड नंबर 20 सिविल लाइन: कांग्रेस के दिलीप लहरे 27 मत से जीते।

मतपत्रों की गिनती करते कर्मचारी

मतगणना स्थल- सुबह 8:30

★ स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया।
★ प्रत्याशी-अभिकर्ता मतगणना कक्ष में जा रहें हैं।
★ 20 टेबल में सज गई मत पत्र की पेटियां।
★ 9 बजे से शुरू होगी गिनती।

मतगणना स्थल- सुबह 9:00
★ मत पेटियों का अवलोकन किया जा रहा है।
★ संतुष्ट होने के बाद ही पेटी का सील टूटेगा।
★ उसके बाद मतगणना कार्य शुरू किया जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

1 thought on “Live Update : Khairagarh Municipal Election Result टाई होने के बाद रिकाऊंटिंग में एक वोट से जीती कांग्रेस, अब कांग्रेस-भाजपा के पास 10-10 सीटें, फंसी अध्यक्ष की कुर्सी!”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!