खैरागढ़ : 3 दिन में 11 समितियों से सवा 7 करोड़ की धान खरीदी

खैरागढ़ धान खरीदी
File Photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत बुधवार से होने के साथ ही खैरागढ़ के 11 समितियों में शुरुआती तीन दिन में 37 हजार क्विंटल की खरीदी हुई है। समितियों में साढ़े तीन लाख बारदाना के साथ धान खरीदी की जा रही है। फिलहाल धान की आवक कम होने के कारण बारदाने की किल्लत नहीं हो रही है। यहीं वजह है कि शुरुआती दिनों में धान बेचने वाले किसानों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं हो रही है।

37 हजार क्विंटल की खरीदी

खैरागढ़ के 11 समितियों में किसानों द्वारा धान लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है, अब तक 917 किसानों ने 37 हजार 185 हजार क्विंटल धान की बिक्री की है। जिसकी राशि 7 करोड़ 24 लाख 68 हजार 960 हजार रुपए है। जिसमें करीब 43.70 फीसदी की राशि लिंकिंग से वसूल ली गई है। यानी किसानों से 3 करोड़ 16 लाख 67 हजार से अधिक की कर्जा वसूली हो चुकी है। खरीदी की शुरुआत करने के लिए समितियों में कुल 3 लाख 21 हजार बारदाना उपलब्ध कराए गए थे। जिसमें से 92 हजार 963 बारदानों का उपयोग किया जा चुका है। अब समितियों के पास 2 लाख 28042 बारदाना ही शेष रह है।

अमलीपारा में ज्यादा, तो बैहाटोला में सबसे कम खरीदी

ब्लॉक की 11 समितियों में अमली पारा में सबसे ज्यादा 127 किसानों से 5 हजार 164 क्विंटल की खरीदी हुई है। वही बैहाटोला में 53 किसानों से 1 हजार 854.40 क्विंटल की खरीदी हुई है। इसी तरह गाड़ाडीह में 62 किसानों से 2 हजार 804.80 क्विंटल, आमदनी में 75 किसानों से 2 हजार 776.20 क्विंटल, बढ़ईटोला में 83 किसानों से 3 हजार 562 क्विंटल, टोलागांव में 77 किसानों से 3 हजार 118.40 क्विंटल, डोकराभाठा में 72 किसानों से 3 हजार 133.60 क्विंटल, सलोनी में 125 किसानों से 4 हजार 416.80 क्विंटल, कामठा में 59 किसानों से 2 हजार 147.60 क्विंटल, जालबांधा में 116 किसानों से 2 हजार 476.40 क्विंटल और मड़ौदा में 68 पंजीकृत किसानों से 3 हजार 830 क्विंटल धान मिलाकर कुल 37 हजार 185 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 7 हजार 408 क्विंटल मोटा, 16 हजार 483 क्विंटल पतला और 13 हजार 292 क्विंटल सरना धान की खरीदी शामिल है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!