72 घंटे के भीतर कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बिना कारण बताए मोहित राम केरकेट्टा ने सौंपा त्यागपत्र

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की परेशानियां कम नहीं हो रही है। पार्टी के भीतर बवाल मचा हुआ है। बीते 72 घंटे के भीतर एक और पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बगैर वजह बताए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को त्यागपत्र भेज दिया है। इसके पूर्व रायपुर के दक्षिण से प्रदेश में सर्वाधिक मतों से हारने के बाद महंत रामसुंदर दास ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्या से त्यागपत्र दे दिया है।

हालांकि अभी किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी के भीतर ही काफी नाराजगी है। पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने नई दिल्ली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं पार्टी के किसान मोर्चा के बड़े नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने दुख जाहिर करते हुए पार्टी के हार के लिए बड़े नेताओं की गुटबाजी को वजह बताया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!