7 साल बाद प्रेम विवाह का दुखत अंत, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

file photo

सीजी क्रांति/रायपुर। 7 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति का दुखद अंत हो गया। आपसी विवाद के बाद दोनों अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब पड़ोस की महिला घर में झांका तो पति-पत्नी की लाश फंदे में लटकती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची। शव को फंदे से उतारा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजगहन थानाअंतर्गत सिवनी सतनामी पारा नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग आत्महत्या कर ली। मोहल्लेवासियों के अनुसार रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।
मुजगहन थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्‌टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!