सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। रायपुर के धरसींवा में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसने यह कुकर्म किया है वह महज 14 साल का लड़का है। वह पोर्न फिल्म देखने का एडिक्ट था। लड़के ने बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने अश्लील हरकत की। लड़के घर में कोई नहीं था। जब बच्ची ने असहज महसूस किया तो उसने शोर किया। रोने लगी। उसके बाद लड़का वहां से भाग गया। बच्ची अपने घर पहुंची। बच्ची की बुरी हालत देखकर परिजनों ने उसे लेकर अस्पताल गए। जहां घंटों उपचार के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो उसे मेकाहारा रेफर किया गया।
विडंबना देखिए कि बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। परिजन निजी वाहन से बच्ची को मेकाहारा ले गए। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। इधर भाजपा ने सिस्टम की लापरवाही देखकर हंगामा खड़ा कर दिया। रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर घंटो चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय आरोपी लड़का पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। उसका पीड़िता के घर आना-जाना भी था। आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर उसे जबर्दस्ती की। बच्ची डरकर चीखने लगी। रोने लगी। उसके बाद डरकर आरोपी भाग निकला। बच्ची जब बुरी हालत में घर पहुंची तो, उसे देखकर घरवाले अस्पताल ले गए। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की जानकारी पुष्टि हुई।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। वहीं धरसींवा अस्पताल से रेफर करने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से भी नाराजगी देखी गई। भाजपा ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुआवजा की मांग की। इधर पुलिस पूछताछ में बताया गया कि नाबालिग लड़का पोर्न फिल्म देखने का आदि था। इसी वजह से उसने वासना के वशीभूत होकर लड़की से गलत काम किया।