हादसा : धान बेचने सोसायटी जा रहा युवक चलती ट्रैक्टर से गिरा, दर्दनाक मौत!

धान बेचने सोसायटी जा रहा युवक चलती ट्रैक्टर से गिरा,
मृतक करण जंघेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। समर्थन मूल्य में धान बेचने दरबानटोला सोसायटी जा रहे एक युवक की चलती ट्रैक्टर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे की है। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार मोहगांव निवासी 20 वर्षीय करण पिता अमरलाल जंघेल अन्य लोगों के साथ ट्रेक्टर में धान की बोरियां लोडकर दरबानटोला सोसायटी जा रहा था।

इसी बीच दरबानटोला-मोहगांव सीमा पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वही ट्रेक्टर सवार करण पीछे की ओर गिर पड़ा। गिरने के बाद करण संभल पाता, उससे पहले ही ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में करण बुरी तरह घायल हो गया था। वह घटनास्थल पर बेसुध पड़ा था। जिसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले घर ले गए। फिर छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। लेकिन वहां से खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद करण को मृत घोषित कर दिया।

डॉ. संदीप भास्कर ने बताया कि हादसे में युवक को अंदरूनी चोट लगी थी। उसकी पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थी। बाडी देखकर लग रहा था, युवक की घटना के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!