सियासी रंग बदल रहा! खैरागढ़ में पहली बार भाजपा मनाएगी संतोष पांडेय का जन्मदिन

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ में पहली बार भाजपा सांसद संतोष पांडेय का जन्म दिन मनाएगी। श्री पांडेय का सांसदी कार्यकाल अंतिम पड़ाव में है। बीते 4 वर्षों में उनके जन्मदिन को लेकर स्थानीय भाजपा संगठन द्वारा कोई आयोजन नहीं किया गया। लेकिन अब खैरागढ़ का सियासी रंग बदलने लगा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू की अगुवाई में भाजपा कार्यालय में संतोष पांडेय के जन्मदिन पर केक काटा जाएगा। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। इसके लिए बकायदा पार्टी कार्यकर्ताओं को न्योता भी दिया गया है। हालांकि नगर में इस बात की भी चर्चा है कि सांसद के जन्मदिन पर भाजपा की तरफ से न कहीं फ्लैक्स टंगे हैं और न मीडिया में कहीं विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। जबकि आमतौर ऐसा किए जाने की परिपार्टी रही है।

इधर सांसद प्रतिनिधियों का गुट अलग से जन्मदिन की तैयारियों में जूटा है। पूरे शहर में जन्मदिन के फ्लैक्स लगाए गए हैं। इन फ्लैक्सों में उनकी तस्वीर दिख रही है जो भाजपा की मुख्य राजनीति में हाशिए पर जा चुके हैं। लेकिन पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए हुए हैं। भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ता बस स्टैंड में संतोष पांडेय का जन्मदिन मनाएगी। इसके अलावा सांसद संतोष पांडेय साहू समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके पहले छुईखदान और गंडई में भी संतोष पांडेय के जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा गया है।

जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि पिछले बार सांसद संतोष पांडेय के जन्मदिन मनाने की तैयारी थी लेकिन किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!