सट्टा खेलाते भाजपा पार्षद पति व पूर्व मंडल अध्यक्ष विकेश गुप्ता गिरफ्तार!

आरोपी विकेश गुप्ता।
आरोपी विकेश गुप्ता।

सीजी क्रांति/खैरागढ़। पार्षद पति व पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष विकेश गुप्ता को सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से साढ़े 11 हजार रुपये भी बरामद किया है। सटोरिया विकेश के खिलाफ धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। हालांकि आरोपी को एसडीएम कोर्ट से रात में ही जमानत मिल गई।

Read…भाजपा नेता विक्रांत सहित 10 आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत!

लंबे समय से फिराक थी पुलिस

पुलिस को लंबे समय से आरोपी के सट्टा खिलाने की शिकायत मिल रही थी। लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस क्लू नहीं लग रहा था। बुधवार की शाम मुखबीर की सूचना पर ने रेड कार्रवाई की और आरोपी विकेश गुप्ता को दबोचने में सफल रही। पूरी कार्यवाही में उनि प्रियंका पैकरा, प्रधान आरक्षक गन्नू लाल साहू, आरक्षक डुलेश्वर साहू, आरक्षक विजेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।

Read…बेईमानी की जरीब से पटवारी ने नाप डाला अपना ही जमीर

सीजी क्रांति की यूटयूब चैनल से जुडऩे के लिए क्लिक कीजिए।

भाजपा के बड़े नेताओं को शर्म आनी चाहिए, पार्षद से मांगे इस्तीफा- ओम झा

कांग्रेस नेता ओम झा ने उक्त मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आरोपी की पार्षद पत्नी से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य व्यवसाय ही सटटा है। सट्टे का खेल खिलाने के लिए शहर में जगह-जगह दुकान खोल बैठे है। वही सटटा के खेल को अंजाम दे रहे है। ओम झा ने आरोपी को सट्टे का खाईवाल बताया है और सट्टे का किंगमेकर की उपाधि है। साथ ही पुलिस को भी बधाई देते हुए कहा कि बड़ी मछली पकड़ में आयी है। अब सट्टे  के अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!