विष्णुदेव साय ने सरकार बनाने किया दावा पेश, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को रविवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।


राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, श्री सर्वानंद सोनोवाल, श्री मनसुख मांडविया, श्री ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें भाजपा की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी।

25 दिसंबर को किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। मोदी जी की सभी गारंटी पूरी होंगी। भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास और खुशहाली का भरोसा व्यक्त किया है। भाजपा की सरकार अपने संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे करेगी। हम सभी अभी से जनता के सपनों को पूरा करने में जुटेंगे। छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और लोक समृद्धि की त्रिवेणी बनेगा। वनांचलों का तेज गति से विकास होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ के वनांचलों का, वहां के निवासियों का विकास होगा। भाजपा की सरकार राज्य के हर हिस्से को विकास की नई दिशा देगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!