वनांचल क्षेत्र की महिला ने किया जहर सेवन, मौत…

वनांचल क्षेत्र की महिला ने किया जहर सेवन

सीजी क्रांति/खैरागढ़। ग्राम गोर्राडीह (भावे) निवासी चंद्रकली पति मलेश पेन्द्रे (19) ने आज सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। 11 बजे खेत से लौटने पर परिजनों ने महिला की हालत को देखकर 108 से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते संपर्क करने में काफी विलंब हो गया।

108 की टीम दोपहर ढाई बजे महिला को लेकर खैरागढ़ अस्पताल पहुंची, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद गातापार थाना प्रभारी जितेंद्र डहरिया दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे। जहर सेवन के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

मामले को लेकर बीएमओ विवेक बिसेन ने बताया कि ग्राम डोर्राडीह (भावे) की महिला ने जहर सेवन किया था, अस्पताल लाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!