रिहायशी कॉलोनी में सेक्स रैकेट, पुलिस ताला तोड़कर घुसी, अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

सीजी क्रांति न्यूज/कोरबा। जिले के रिहायशी कॉलोनी में शनिवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन मंजिला मकान में लंबे अरसे से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रेड किया। मकान के बाहर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो वहां आधा दर्जन लड़कियां लड़कों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने सबको हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों की माने तो पुलिस की गिरफ्त में आई लड़किया दुर्ग-भिलाई की बतायी जा रही हैं, जिन्हे ग्राहकों के बुकिंग पर कोरबा बुलाया जाता था। देह व्यापार के इस कारोबार को किसी मोना नामक महिला द्वारा संचालित किये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। पकड़ी गयी लड़कियों में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के होने की संभावना हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत महाराणा प्रताप नगर कालोनी में लंबे समय से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की खबर पुलिस को लगातार मिल रही थी। आए दिन में मकान में नए-नए लोगों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित होने का अंदेशा जाहिर किया था। इसके बाद शनिवार को दोपहर कोरबा सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब मकान में बाहर से ताला बंद था। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंची। पुलिस टीम के अंदर कमरे में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मौजूद थे। पुलिस ने संदग्धि हालत और आपत्तिजनक सामान के साथ मिले लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!