रायपुर में अफसर की पत्नी ने ट्रेन के सामने कुदकर दी जान, पैर कटकर अलग, सिर बुरी तरह कुचला गया, पढ़ें पूरी खबर

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। रविवार को सुबह मोवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी में एक महिला की लाश मिली। जांच में पता चला कि महिला रायपुर में पदस्थ अफसर की पत्नी है। हादसे में महिला का सिर बुरी तरह कुचला गया है। वहीं उसके पैर कटकर अलग हो गए हैं। सुबह आसपास के लोगों ने महिला का शव देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में यह मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है। महिला का बीती रात अपने पति से झगड़ा हुआ था। सुबह वह घर से निकल गई। पति ने खोजबीन की लेकिन कुछ घंटे बाद उसे पत्नी की मौत की खबर मिली। शव का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्ट कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मोवा के दुबे कॉलोनी निवासी मृतका का नाम शारदा मीणा पति का नाम दीपक मीणा है। दीपक विधानसभा के महालेखाकर ऑफिस में सहायक लेखा अधिकारी हैं। कुछ दिनों के लिए वो किसी काम से मुंबई भी गए थे। शनिवार देर शाम रायपुर लौटने के बाद घर पहुंचते ही वे कार निकाल कर कहीं बाहर चले गए थे। रात 1 बजे के करीब जब महिला के पति दीपक मीणा वापस घर लौटे तो उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर दरवाजा नहीं खोला। रात करीब 3 बजे शारदा ने दरवाजा खोला। इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस और लड़ाई हो गई।

रात में हुए इस लड़ाई झगड़े के बाद वे दोनों सोने चले गए। उधर, सुबह 4 बजे के करीब उसकी पत्नी उठकर घर से अकेले निकल गई और मोवा ओवरब्रिज के पास ट्रेन के सामने जाकर कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक जब सुबह सोकर उठा तो उसे पत्नी नहीं मिली। उसने घर में भी उसे खोजा था, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। इसी बीच दीपक को पत्नी की लाश मिलने की खबर मिली।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!