राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी मिस इंडिया 2023, और जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर


सीजी क्रांति/ कोटा।
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का ताज जीत लिया है। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रही हैं। मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता मूलतः कोटा की रहने वाली है। अभी उसकी उम्र 19 साल है। इस सफलता से नंदिनी के परिवार व शहर में खुशी का माहौल है। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं। शनिवार देर रात मणिपुर के इम्फाल में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं।

नंदिनी ने इस इवेंट में कहा- पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।

बचपन से थी मॉडल बनना चाहती थी नंदिनी


नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग करना चाहती थी। वह बचपन से ही टीवी देखकर घर में कैटवॉक करना व मॉडल की तरह व्यवहार करती थी। जैसे-जैसे उम्र बढ़ी नंदिनी के मन में मॉडल बनने की इच्छा मजबूत होते गई। सुमीत गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी उसकी पसंद से जीने और कुछ बनने के लिए कभी रोक-टोक नहीं किया।
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। वे कोटा के सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती करते हैं। परिवार कोटा के पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है। नंदिनी की मां गृहिणी हैं और छोटी बहन अभी नौवीं क्लास की स्टूडेंट है।

प्रियंका चोपड़ा हैं आदर्श

नंदिनी गुप्ता एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। नंदिनी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था कि जिस तरह प्रियंका ने देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन किया है, वह इंस्पायरिंग है। नंदिनी, प्रियंका के सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी की फैन हैं।

इंग्लिश में परेशानी, बॉडी ब्लीच करवाती है


नंदिनी गुप्ता से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में क्या अफवाह सुनी है, जिससे हैरानी हुई हो, तो उन्होंने कहा, श्मेरे शरीर पर हमेशा से काफी बाल रहे हैं जो नेकेड आंखों से दिखाई नहीं देते। इसलिए लोग बोलते थे कि यह अपनी बॉडी को ब्लीच करवाती है। इसीलिए यह गोरी भी है। नंदिनी गुप्ता को इंग्लिश बोलने में भी काफी दिक्कतें आती थीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सात महीनों में भी इस पर फतेह हासिल कर ली।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!