अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जनजागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

सीजी क्रांति/रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड से सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा जनजागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई।

रैली की अगुवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की। यह रैली शंकर नगर केनाल रोड (राजातालाब) होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची तथा बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में वापस लौटकर समाप्त हुई। रैली में एनएसएस, एनजीओ, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

डॉ. नायक ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त बने, निडर बने। उन्होंने घर परिवार, समाज, राज्य, देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं द्वारा किए गए योगदान को बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान से ही देश-प्रदेश का पूरा विकास हो सकता है।

यह भी पढ़ें…रायपुर : राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित

उन्होंने बताया कि लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भी उपस्थित थीं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!