महाशिवरात्रि के साथ शुरू मार्च का महीना, ये 4 राशियां होने वाली हैं मालामाल

ये 4 राशियां होने वाली हैं मालामाल
ये 4 राशियां होने वाली हैं मालामाल

सीजी क्रांति/ज्योतिष डेस्क। आज से मार्च (March) का महीना शुरू होने जा रहा है और इस महीने की शुरुआत भगवान शिव (God SHiva) को समर्पित महाशिवरात्रि के पर्व से हो रही है। ज्योतिषविदों की मानें तो कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है। जबकि तुला राशि के जातकों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। कर्ज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं मार्च का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष- मार्च का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोग और कारोबारियों के लिए यह अच्छा समय होगा। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी. एकादश भाव में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाएगी। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा गंभीर रहना होगा।

वृष- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा रहेगा। पहले से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा भी मिल सकता है। हालांकि लेन-देन के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। निवेश के मामले में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें।

यह भी पढ़ें…6 राजयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इन शुभ मुहूर्तोंं में पूजा से होगा लाभ

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। नौकरी और कारोबार में सामान्य रहेगा। हालांकि पारिवार में चुनौतियों की दस्तक हो सकती है। दूसरे भाव पर शनि मंगल और शुक्र की दृष्टि होने से घर के सदस्यों के बीच तनातनी हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्तों में तल्खी भी आ सकती है, क्योंकि शुक्र अष्टम भाव में मंगल और शनि के साथ होंगे। बेवजह के खर्चों से परेशान रहेंगे।

यह भी पढ़ें…6 राजयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इन शुभ मुहूर्तोंं में पूजा से होगा लाभ

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कामयाबी मिलने वाली है। कारोबारियों को भी लाभ प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सूर्य के बृहस्पति के साथ अष्टम भाव में होने से आपके लिए गुप्त धन का योग बन सकता है। हालांकि प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में कठिनाई आ सकती है। आपस में तकरार और मतभेद हो सकता है।

सिंह- राहु के दशम भाव में होने से सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। नौकरीपेशा और कारोबारियों को इस महीने कुछ सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी और बुध के बृहस्पति और सूर्य के साथ स्थित होने से तालमेल भी बढय़िा होगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी, क्योंकि पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति सप्तम भाव में बुध के साथ युक्त होंगे।

यह भी पढ़ें…महाकाल यात्रा: भोले के साथ जमकर थिरके भूत और अघोरी, दर्शन के लिए जुटी हजारों की भीड़

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम लेकर आएगा तो कुछ लोगों को कठिनाई का सामना कर पड़ सकता है। ऑफिस से जुड़े काम-काज को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। बीमारियों से सतर्क रहना होगा। हालांकि विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ परिणाम देने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बने रहेंगे और आमदनी भी बढ़ेगी।

तुला- इस महीने तुला राशि के जातकों को नौकरी और रोजगार के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महीने के बीच में कर्ज और खर्च आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनातनी बढ़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, क्योंकि छठे भाव के स्वामी बृहस्पति पंचम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। यदि किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने जा रहे हैं तो कुछ समय के लिए अपनी योजनाएं टाल दें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। इस दौरान सूर्य चौथे भाव में बृहस्पति के साथ युक्त रहेंगे। इसका फायदा नौकरीपेशा और कारोबारियों को होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में रुझान बढ़ेगा। इस दौरान परिवार में एक दूसरे के प्रति मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें…महाकाल यात्रा: भोले के साथ जमकर थिरके भूत और अघोरी, दर्शन के लिए जुटी हजारों की भीड़

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलेजुले नतीजे लेकर आएगा। दफ्तर या कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कारोबारियों के लिए कामयाबी के योग बनेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी, क्योंकि पंचम भाव के स्वामी मंगल उच्च राशि के होंगे। लव मैरेज के योग बनेंगे। आर्थिक मामले में मजबूती मिलेगी। धन भाव में उच्च राशि के मंगल शुक्र और शनि के साथ रहेंगे। इसकी वजह से कमाई का जरिया खुलेगा। हालांकि छठे भाव में राहु की उपस्थिति होने से स्वास्थ्य के मामले में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। कारोबारी भी नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई लिखाई का अच्छा योग बन रहा है। इस दौरान परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना उत्पन्न होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि दूसरे भाव में बृहस्पति के साथ सूर्य और बुध की युति होगी. धन प्राप्ति होगी और आमदनी बढ़ेगी।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस वक्त अपने आत्मविश्वास और ताकत का एहसास होगा। कारोबार का विस्तार होगा। कई जातकों के लिए सरकारी नौकरी में सफलता का योग है। विद्यार्थियों को भी मनोवांछित सफलता मिलेगी। क्योंकि पंचम भाव के स्वामी बुध प्रथम भाव में बृहस्पति और सूर्य के साथ होंगे। किसी पुराने विवाद का निपटारा हो सकता है।

यह भी पढ़ें…महाकाल यात्रा: भोले के साथ जमकर थिरके भूत और अघोरी, दर्शन के लिए जुटी हजारों की भीड़

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सामान्य गुजरेगा। नौकरी और कारोबार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। रुके हुए या फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के नजरिए से भी यह समय अच्छा है। हालांकि आपको पारिवारिक अशांति झेलनी पड़ सकती है। लव लाइफ में भी उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!