केसीजी/ महाराष्ट्र के युवक की सोनभट्ठा तालाब में डूबने से मौत, दुर्घटना या हत्या ? पुलिस जांच में जुटी

file photo


सीजी क्रांति/खैरागढ़। महाराष्ट्र के नागपुर से डीजे बजाने आए 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से गुरूवार को मौत हो गई। घटना जालाबांधा थानांतर्गत ग्राम सोनभट्ठा तालाब का है। यहां युवक तालाब में नहाने गया था। फिलहाल जालबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। 5 मई को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत महज दुर्घटना है या उसकी हत्या की गई है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी। पुलिस फिलहाल मौत की वजह जानने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरागढ़ से दुर्ग मार्ग स्थित ग्राम सोनभट्ठा में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित भाड़ेबाड़ी थाना मलमना निवासी नरेश मरस्कोलहे पिता श्याम मरस्कोलहे, उम्र 20 साल की गुरूवार को लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक डीजे चलाने के लिए नागपुर से यहां आया था। वह गुरूवार को अपने चार दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। करीब दोपहर में 3 बजे दो दोस्त नहाने के बाद चले गए। दो दोस्त और नहा रहे थे। उसमे से एक बाहर साबुन लगा रहा था। तब उसको लगा नरेश पानी से बाहर नही आ रहा है। अनहोनी की आशंका होने पर उसने अपने दोस्तों और ग्रामीणों की इसकी जानकारी दी। उसके बाद जालाबांध पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक का शव तालाब की सतह पर करीब 40 फीट नीचे मिला है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!