भाजपा के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा नवंबर अंत तक, कौन संभालेगा कांग्रेस की कमान, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

file photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नया जिला केसीजी भाजपा अध्यक्ष के लिए घम्मन साहू के नाम की घोषणा के बाद अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रदेश में अभी कांग्रेस के 35 जिला संगठन है। पांच नए जिलों में संगठन का विस्तार होने से संख्या 40 पहुंच जाएगी। हाल ही में कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्वाचित होने के बाद प्रदेश, जिला, ब्लाक स्तर पर भी आवश्यकतानुसार फेरबदल किया जाएगा।
लिहाजा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के लिए चेहरों की अंधरूनी खोज शुरू हो चुकी है। अभी तक कांग्रेस में किसी ने जिलाध्यक्ष के लिए अपनी इच्छा जाहिर नहीं की है। लेकिन संभावित नामों पर चर्चा शुरू होने लगी है।

बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए करीब आधा दर्जन नामों पर रायशुमारी हो रही है। जिनमें खैरागढ़ ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, छुईखदान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मुढ़ीपार के कोमल साहू, गंडई क्षेत्र के रणजीत सिंह चंदेल प्रमुख है। हालांकि इनके अलावा कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी है, जो निर्विवाद और प्रभावी चेहरा है।

बहरहाल भाजपा ने साहू समाज से जिला अध्यक्ष बनाकर लोधी समाज के बाद जनसंख्या के मामले दूसरी बड़ी जाति को साधने की कोशिश की है। लिहाजा कांग्रेस में सामान्य वर्ग के नेताओं का चयन योग्यता और क्षमता के आधार पर होगा लेकिन पार्टी ने जाति समीकरण पर ध्यान दिया तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर भी जातिवाद का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!