भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची गंडई, रमन बोले- कांग्रेस के चार चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार, और लाबारी, विक्रांत ने मांगा जीत का आशीर्वाद

सीजी क्रांति न्यूज/गंडई। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा सोमवार को गंडई पहुंची। यात्रा के स्वागत के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनसमूह उपस्थित रहे और स्वागत के पश्चात कृषि उपज मंडी के प्रांगण पर डॉक्टर रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, केदार कश्यप, विजय शर्मा, खिलावन साहू, कोमल जंघेल, विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू की उपस्थिति में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। इस जनसभा में सर्वप्रथम यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार निरंतर समर्थन मूल्य में हेर फेर कर केवल और केवल झूठ की सरकार चला रही है इन्होंने गोबर खरीदी में घोटाला किया। महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का भी कार्य छीन लिया।

खैरागढ़ विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह सभा में उपस्थित जन समूहों से आशीर्वाद लेते हुए जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी के पावन धाम से शुरू हुए परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य भूपेश बघेल की भ्रष्ट्र सरकार को बदलना है। आज खैरागढ़ विधानसभा 5 सालों में विकास के नाम पर पीछे रह गया है किसानो की हित की बात करने वाली इस सरकार में धान खरीदी के लिए बोरा की कमी खाद की कमी निरंतर आ रही है खैरागढ़ विधानसभा में 2 लाख 11 हजार मतदाता 2018 में छले गए हैं 2018 से लेकर के वर्तमान तक इस विधानसभा में किसी भी प्रकार से विकास के नए कार्य संपन्न नहीं हुए हैं मैं आप सबका आशीर्वाद चाहता हूं
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा की गंडई पूरे छत्तीसगढ़ के तापमान को बताता है मेरा तो गंडई और गंडई के लोगों के साथ का अनुभव संबंध 40 साल का है आज की अपार जन समूह से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की विदाई की बेला आ चुकी है। कांग्रेस के चार चिन्हारी चोरी बेईमानी भ्रष्टाचार और लाबारी इन्ही के साथ यह सरकार चल रही है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया परंतु आज घर-घर गली-गली शराब की बिक्री हो रही है बेरोजगारी भत्ता का वादा किया परंतु केवल दिखावे के नाम पर बेरोजगारी भत्ता विगत कुछ महीनो से दिया जा रहा है 2 लाख कर्मचारियों का नियमितिकरण का वादा उन्होंने किया वह भी आज तक उन्होंने पूरा नहीं किया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!