भागवत शरण बनाए गए टीएसी मेंबर

भगवत शरण सिंह
भगवत शरण सिंह

ख़ैरागढ़। सामजिक कार्यकर्ता भागवत शरण सिंह को टेलीफ़ोन एडवाइजरी कमेटी ( टीएसी ) का सदस्य बनाया गया है। भारत सरकार,संचार मंत्रालय,दूर संचार विभाग के एडीजी ( पीएचपी ) एस.के.बाल्यान ने इसकी सूचना पत्र के माध्यम से दी। वे 13 जनवरी 2024 तक कमेटी के सदस्य बने रहेंगें।

एडवाइजरी कमेटी की बैठकों में हिस्सा लेंगें व आवश्यक सुझाव दे सकेंगें। संचार मंत्रालय के मार्गदर्शन में भागवत शरण सिंह का मनोनयन किया गया है। मनोनयन बाद शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भागवत शरण सिंह ने मनोनयन के लिए दूरसंचार मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद सँतोष पांडे,एडीजी दूरसंचार विभाग सहित मनोनयन में सम्मलित गणमान्य जनों के प्रति आभार जताया है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि जिन उद्देश्यों को लेकर उनका मनोनयन किया गया है। वह उस पर ख़रा उतरने का प्रयास करेंगें।

सामाजिक गतिविधियों में रहे हैं भागीदार

नई शुरूआत संस्था के माध्यम से साल 2001 में सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाने वाले भागवत शरण सिंह इससे पहले विभिन्न सँगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे वर्तमान में जनपद पंचायत में सांसद प्रतिनिधि हैं। 

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!