ब्रम्हानंद नेताम पर कसा पुलिस का शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

सीजी क्रांति/रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हो रहे उप विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को यौन शोषण के आरोप में पकड़ने झारखंड की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने श्री नेताम के घर भी दबिश दी लेकिन वे वहां नहीं मिले। झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से कभी भी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद होने वाली परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस काफी सावधानी से काम कर रही है।

इन परिस्थितियों में भाजपा के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। ठीक चुनाव के समय यौन शौषण का आरोप और अब पुलिस के दबाव के बीच भाजपा ने भी विधिक सलाह लेनी शुरू कर दी है। इधर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। भानुपतापपुर में भाजपा घिरती नजर आ रही है। अगले साल विधानसभा के आम चुनाव को देखते हुए भाजपा यहां पूरा जोर लगाकर जीतने की रणनीति पर काम कर रही थी लेकिन एकाएक ऐसा इस तरह के गंभीर आरोपों का सामना करने पर भाजपा खुलकर अटैक नहीं कर पा रही है।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के साथ अन्य 5 अभियुक्तों पर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का काम किया है। साल 2019 का मामला बताकर मरकाम ने ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।
इसी मामले में जमशेदपुर पुलिस ने नेताम समेत 6 लोगों के खिलाफ टेल्को थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। इसलिए अब जमशेदपुर की टेल्को थाने की टीम दल बल के साथ ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए भानुप्रतापपुर पहुंच गई है। हालांकि भाजपा इसे सियासी साजिश बताकर ये कह रही है कि कथित पुराने मामले में जानबूझकर इस वक्त कार्रवाई की जा रही है जब चुनाव है। इस पूरे मामले को भाजपा कांग्रेस और झारखंड सरकार की मिलीभगत बता रही है।

मोहन मरकाम के अनुसार जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

1 thought on “ब्रम्हानंद नेताम पर कसा पुलिस का शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!