सीजी क्रांति/खैरागढ़। ग्राम बेलगांव में फाग झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिपं सदस्य ममता राजेश उपस्थित थी। फाग झांकी प्रतियोगिता के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व एकता लगाव और मैत्री को एक एक सूत्र में बांधने का संदेशवाहक यह त्यौहार होली शीत ऋतु की विदाई और ग्रीष्म ऋतु के आगमन का सांकेतिक पर्व है।
यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा…17 मार्च से भरा जाएगा नामांकन, 12 अप्रैल को वोटिंग
जिस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत पर हम दशहरा मनाते हैं। उसी प्रकार होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अहंकार को दूर कर होली का त्योहार है। इस दौरान किशन दास मीर्चे, लिकेश्वर जंघेल, राधेलाल जंघेल, प्रेम लाल साहू, देवलाल पुलस्त, रोहित पुलस्त, राजेश पाल, मुकेश मिर्चे बड़ी संख्या में कांग्रेसी व ग्रामीण उपस्थित थे।