बेमेतरा में दो समुदायों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, जिले में 144 लागू


सीजी क्रांति/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार दोपहर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। जिसके बाद हालात तनावपूर्ण है। उपद्रवियों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है। वहीं एसआई पर भीड़ ने हमला कर दिया। बिगड़ते माहौल को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। आसपास के जिलों से पुलिस बल को भेजा जा रहा है। इस मामले में फिलहाल 11 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।


बताया जा रहा है कि बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही गांव के लोग दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
इसके बाद एक समुदाय के पदाधिकारियों ने यहां दूसरे समाज में लड़कियों को शादी से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। शनिवार दोपहर को भी ऐसी ही बात पर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। इसके बाद हालात बिगड़ गए और लाठी-डंडे और धारदार हथियार तक चले। इसमें दोनों समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं।
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बेमेतरा एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा गांव पहुंच चुके हैं। घटना को लेकर एसपी आई कल्याण ने कहा सबसे पहली प्राथमिकता यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!