बेटी से किया था प्रेम विवाह, दो साल बाद दिखा तो चला दी गोली, पिता फरार, बेटा हिरासत में

file photo

सीजी क्रांति/दुर्ग। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई में बेटी से प्रेम विवाह करने वाला युवक दिखा तो उस पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। हालांकि युवक को यह गोली नहीं लगी। लेकिन फायरिंग आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पिता फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लखविंदर सिंह दो साल पहले आरोपी की बेटी से लव मैरिज की थी। इस बात से आरोपी शरद नाराज था। ससुर दोनों से बात भी नहीं करता था। आरोपी ने लखविंदर सिंह को धमकी दी थी कि वो हाउसिंग बोर्ड में नजर आया तो उसे गोली मार देगा। रविवार को पीड़ित युवक अपने भाई से मिलने के लिए हाउसिंग बोर्ड गया था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चलाई। लखविंदर सिंह ने दो साल पहले शरद सिंह की बेटी से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से युवती के घर वाले नाराज थे। उन्होंने धमकी भी दी थी कि लखविंदा उनकी कॉलोनी में दिखा तो उसे गोली मार देंगे।

पुलिस के मुताबिक कुरुद निवासी लखविंदर सिंह रविवार की शाम को अपने भाई से मिलने के लिए हाउसिंग बोर्ड गया था। भाई के घर के पास ही लखविंदर सिंह का ससुराल भी है। लखविंदर अपने भाई के घर के बाहर खड़ा था, तभी उसका ससुर शरद सिंह और साला भुवन सिंह ने उसे देख लिया। शरद सिंह उसे देखकर गुस्से से आकर उस पर गोली चला दी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!