बिग न्यूज/ खैरागढ़ कांग्रेस की बड़ी महिला नेता करेंगी भाजपा प्रवेश ? अमित शाह के कार्यक्रम में हो सकता है बड़ा पॉलिटिकल ब्लास्ट!

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा से कांग्रेस की बड़ी नेत्री का भाजपा में प्रवेश की अटकले तेज हो गई है। हाल ही में अपने समर्थकों के साथ बैठक लेकर उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें कांग्रेस न छोड़ने का सुझाव दिया है। साथ ही अधिकांश समर्थकों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि वे भाजपा प्रवेश करेंगी, तो वे उनका साथ नहीं दे पाएंगे!

22 जून को अमित शाह दुर्ग प्रवास पर रहेंगे। यहां उनकी बड़ी सभा भी होगी। संभव है कि वे पूरे दल-बल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा प्रवेश करेंगी। हालांकि समर्थकों के साथ रायशुमारी में पॉजीटिव रिस्पांस नहीं मिलने के कारण महिला नेत्री अपने निर्णय पर पुनः विचार भी कर सकती है। अमित शाह केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर जारी महा जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। गृहमंत्री की आमसभा में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि महिला नेत्री क्षेत्र के प्रभावी राजनीतिक परिवार से ताल्लूक रखती हैं। वे स्वयं भी चुनाव लड़ चुकी है। बीते उप विधानसभा चुनाव में उन्होंने विधायक पद के लिए दावेदारी भी की थी। लंबे समय तक खैरागढ़ से दूरी बनाए रखने और स्थानीय विवादों के कारण वे टिकट की दौड़ में पीछे हो गई थीं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रवेश के लिए पार्टी के आला नेता उनके संपर्क में हैं। किन्ही भी कारणों से यदि उनका भाजपा प्रवेश होता है, स्थानीय भाजपा में खींचतान की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।

भाजपा में पहले ही दो धड़े प्रभावी भूमिका में है। ऐसे में यदि महिला नेता के पार्टी में प्रवेश करने से वे स्वयं भी भाजपा में अपनी नई लकीर खींचने की कोशिश करेंगी, जो स्थानीय नेताओं के माथे पर बल पैदा करेगी। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह बड़ी नेत्री भाजपा प्रवेश करेंगी या कांग्रेस में रहकर ही अपनी स्थिति मजबूत करने में ताकत झोकेंगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!