बालीवुड अदाकारा तबस्सुम नहीं रहीं, 78 वर्ष की आयु में उनका मुंबई में निधन

file photo

सीजी क्रांति/मुंबई। बालीवुड अदाकारा तबस्सुम ने 78 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई में 18 नवंबर की शाम उनका निधन हो गया। उन्हें लगातार दो बार कार्डियक अरेस्ट आया। तब्स्सुम की इच्छा थी कि उनकी मौत की खबर अंतिम संस्कार के बाद ही सार्वजनिक की जाए।
लिहाजा शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होने के बाद उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।

होशांग गोविल ने बताया, तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।

तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। तीन साल की उम्र में वे पहली बार स्क्रीन पर आईं। तबस्सुम का विवाह रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुआ था।

दूरदर्शन में 21 साल तक चला तबस्सुम का टॉक शो
तब्स्सुम ने 70 के दशक में कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो ‘‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन‘‘ में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!