बड़ी खबर: भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष संतू धरमगुढ़े निष्कासित, उपचुनाव में पार्टी विरोधी काम करने का आरोप!

संतू धरमगुढे
संतू धरमगुढे

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा से एक बड़ी खबर आ रही है। साल्हेवारा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य संतू धरमगुढ़े को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया ​है। संतू पर उपचुनाव में प्रसार—प्रसार के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि शामिल होने का आरोप लगा है। शिकायत की पुष्टि होते ही जिला भाजपा कार्यालय ने शनिवार को निष्कासन आदेश जारी किया है।

जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी द्वारा जारी निष्कासन पत्र में बताया गया है कि संतू धरमगुढ़े की गतिविधि उपचुनाव प्रचार—प्रसार के दौरान पार्टी विरोधी पायी गई है, जो कि पार्टी की छवि को धूमिल करने का कृत्य है। जिसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी का बताया गया है। यहीं वजह है कि पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा से निष्कासित किए गए संतू धरमगुढ़े पर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी भीतरघात करने का आरोप लगा था। यहीं वजह थी कि भाजपा को साल 2018 के विधानसभा चुनाव में साल्हेवारा एरिया से नुकसान झेलना पड़ा था। जिसकी शिकायत गोपनीय रूप से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को की गई थी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!