बड़ी खबर: जिपं सदस्य विप्लव साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश, पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन की बड़ी भूमिका, कांग्रेस प्रवेश पर क्या कहा विप्लव ने, पढ़ें पूरी खबर


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। मुढ़ीपार क्षेत्र से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवासी में भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन की उपस्थिति में किया कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। उनके कांग्रेस प्रवेश के पीछे पूर्व पार्षद व मौजूदा एल्डरमैन मनरखान देवांगन की बड़ी भूमिका बताया जा रहा है। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने उन्हें कांग्रेस प्रवेश पर बधाई दी।

विप्लव साहू ने कांग्रेस-भाजपा को पछाड़ते हुए निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव करीब 36 सौ वोटों विजय हुए थे। पिछले विधानसभा उप चुनाव में उन्होंने करीब 26 सौ वोट हासिल कर उन्होंने तीसरे राजनीतिक उम्मीदवार थे। विप्लव साहू क्षेत्र के सर्वाधिक सक्रिय नेताओं में एक हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और प्रणाली में सुधार और परिवर्तन पर फोक्सड होकर कार्य कर रहे हैं। लगातार सेमिनार के माध्यमों से श्री साहू युवाओं के मार्गदर्शन और एक्टिविटी के जरिए युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

कांग्रेस प्रवेश पर विप्लव साहू ने कहा कि वे भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा और किसानों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। शिक्षा और किसानों की प्रगति उनकी प्राथमिकता रही है। विचारधारा के मामले में वे कांग्रेस को करीब पाते हैं। श्री साहू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुढ़ीपार में तहसील कार्यालय और कॉलेज की मांग की है। जिसे उन्होंने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस की विचारधारा और कार्यप्रणाली उनकी राजनीति से मेल खाती है। कांग्रेस का हाथ थामना आवश्यक था, ताकि जनता के हित और बेहतरी के लिए और मजबूती से कार्य कर सकूं। विप्लव साहू ने दावा किया है कि वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र जनप्रतिनिधि जिन्होंने अनेक विकास कार्यों के अलावा अपने मद से 10 एकड़ में वृक्षारोपण का उदाहरण प्रस्तुत किया। यहीं नहीं उन्होंने जिले की सबसे बड़ी नदी आमनेर में जल संसाधन विभाग से 1 करोड़ का स्टॉपडेम पुल का निर्माण कराया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!