प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर खींचतान शुरू, हट सकते हैं मोहन मरकाम, दीपक बैज का नाम चर्चा में

file photo

सीजी क्रांति/रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत दिल्ली में हैं। अटकले लगाई जा रही है कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से 7 माह पहले प्रदेश अध्यक्ष पद नए चेहरे को बैठाया जा सकता है। इसके लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक बैज को भी दिल्ली बुलाया गया है। इसके बाद से मोहन मरकाम को हटाए जाने की अटकले और तेज हो गई है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दीपक बैज का नाम फाइनल हो सकता है, इसकी संभावनाएं जताई जा रही है। साल 2018 में सरकार बनने के बाद जब तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी सम्भाली तभी से नए अध्यक्ष की तलाश होने लगी। इसके लिए उस समय मनोज मंडावी, रामपुकार सिंह और अमरजीत भगत जैसे नेताओं के नाम सामने आये लेकिन मोहन मरकाम ने बाजी मार ली। लोकसभा चुनाव के बाद 28 जून 2019 को मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

उनके अध्यक्ष बनने के दो साल तक सब ठीक चलता रहा लेकिन इसके बाद सीएम और पीसीसी अध्यक्ष के बीच मतभेद कीखबरें आती रही। कई मामलों में असहमतियों की चर्चा भी आम हो गयी। जानकारों के मुताबिक जब संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तब सीएम भूपेश बघेल से मशविरा नहीं लिया गया। साल 2018 के चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को भी संगठन में बड़ा पद दे दिया गया। वहीं निगम-मंडल में नियुक्तियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को नहीं दी गई। इसके अलावा सत्ता के कई फैसलों में भी संगठन की राय नहीं ली गई। इससे सत्ता और संगठन के बीच दूरियां बढ़ीं और अब ये दूरियां बदलाव में तब्दील हो सकती है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!