पहली पत्नी से वीडियो कॉलिंग पर करता था बात, दूसरी को करता था प्रताड़ित, त्रस्त होकर दो साल की बेटी को फंदे में लटकाकर खुद झूल गई फांसी पर


सीजी क्रांति/बिलासपुर। पति की चरित्रहीनता से परेशान पत्नी ने अपनी दो साल की बच्ची को फांसी पर लटकाकर मार दिया। फिर खुद भी फंदे में झुलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर में बंद कमरे में एक मां ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को फंदे पर लटकाकर मार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों के बयान और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रताड़ना का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी से बातचीत कर उसे वापस घर लाने की बात करता था, और दूसरी पत्नी को छोड़ने की बात करता था, जिसे लेकर दूसरी पत्नी के साथ उसका आए दिन विवाद होता है।
पुलिस की जांच और परिजनों के बयान से पता चला कि दिनेश यादव ने चार साल पहले 2019 में गीता को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार चूड़ी पहना कर दूसरी शादी रचाई थी। उसकी एक बेटी भी हो गई। फिर इसी दौरान दिनेश यादव अपनी पहली पत्नी सुरेखा यादव से वीडियो कॉलिंग कर बातचीत करने लगा था। जो विवाद का जड़ बना। इससे परेशान होकर दूसरी पत्नी घातक कदम उठाने विवश हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमने निवासी गीता (30) यादव के पति दिनेश के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास और जेठानी बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था। इसी दौरान दोपहर में गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में महिला गीता और उसके दो साल की बेटी कविता की लाश फंदे पर लटकती मिली थी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!