पति जेल गया तो कर ली दूसरी शादी, वापस लौटा तो पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट


सीजी क्रांति/दुर्ग। सामाजिक ताना-बाना कितना बिगड़ चुका है। 4 साल पहले युवती ने अपनी पंसद से प्रेम विवाद किया। उसका एक बेटा भी हुआ। युवक नशाखोर और अपराधी निकला। किसी मामले में वह जेल चला गया। इसके बाद महिला ने पाटन के किसी युवक से शादी कर अपना घर बसा लिया। जब पहला पति जेल से वापस लौटा तो उसके ससुर ने उसका बेटा लौटा दिया और उसकी पत्नी की दूसरी शादी हो जाने की खबर दी। इससे बौखलाया युवक अपनी पत्नी के ससुराल जाकर अपनी शादी और बच्चा होने की जानकारी दी।

यह सब जानकार ससुराल वालों ने महिला से रिश्ता तोड़ दिया। यह महिला को नागवार गुजरा। आखिरकार उसने अपने पिता के साथ मिलकर अपने पहले पति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का कहना है, वो अपने पति से परेशान थी। और उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी कविता साहू ने दुर्ग एसपी को बताया, उसका विवाह 4 साल पहले अभिषेक नायक (25 वर्ष) से प्रेम विवाह हुुआ था। अभिषेक आदतन शराबी और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी था। इस दौरान कविता और अभिषेक को एक बेटा हुआ। इसके बाद अभिषेक चोरी के एक मामले में जेल चला गया। इसके बाद कविता के पिता गुमान साहू ने उसकी शादी पाटन में एक युवक से कर दी।

अभिषेक जब जेल से आया तो उसे उसका बेटा दे दिया गया। अभिषेक को ये बात इतनी नागवार गुजरी को वो कविता के ससुराल गया और उसकी सच्चाई बता दी। इसके चलते कविता की दूसरी शादी भी टूट गई। और फिर कविता अपने पिता के साथ इंदिरा चौक में रहने लगी। दो दिन पहले 25 मई को अभिषेक उसे मिला और बोला कि, वो अपने बेटे से मिलने क्यों नहीं आ रही है। इस पर कविता और उसका झगड़ा हो गया।
कविता वहां से घर आ गई। अभिषेक 25 मई की ही रात करीब 8.30 बजे कविता के घर पहुंचा। वो शराब के नशे में था। इसका फायदा उठाकर कविता और उसके पिता ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!