नाराजगी दूर…! खैरागढ़ महोत्सव में शामिल हुए राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लाल अशोक सिंह

खैरागढ़ महोत्सव बांये से प्रेम चंद्राकर, OSD जगदीश सोनकर सपत्निक, कुलपति ममता चंद्राकर, विवि कुलसचिव ID तिवारी और लाल अशोक सिंह
खैरागढ़ महोत्सव बांये से प्रेम चंद्राकर, OSD जगदीश सोनकर सपत्निक, कुलपति ममता चंद्राकर, विवि कुलसचिव ID तिवारी और लाल अशोक सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ महोत्सव के आमंत्रण पत्र में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संस्थापक राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह, पदमादेवी सिंह व राजकुमारी इंदिरा की तस्वीर न होने से उपजी नाराजगी शांत हो गई है! 29 मार्च की शाम को खैरागढ़ महोत्सव के दौरान राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य लाल अशोक सिंह भी शामिल हुए।

इस अवसर पर फिल्म डायरेक्टर प्रोडूसर प्रेम चंद्राकर, खैरागढ़ जिला के OSD डॉ. जगदीश सोनकर (सपत्नीक), कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर, प्रो. हिमांशु विश्वरूप, कुलसचिव प्रो डॉ आईडी तिवारी, प्रख्यात रंग-मर्मज्ञ व आज की जनधारा के प्रधान सम्पादक सुभाष मिश्रा, राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य लाल अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ परिसर में खैरागढ़ महोत्सव-2022 का रंगारंग आयोजन जारी है। 27 अप्रैल से शुरू इस चार दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुँच रहे हैं और रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो सालों के अंतराल के बाद यह महोत्सव हो रहा है, जिसे लेकर दर्शक में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है।
शनिवार को समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि होंगे, वहीं कुलपति पद्मश्री ममता (मोक्षदा) चन्द्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। जबकि संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.डाॅ. आईडी तिवारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन कुलपति पद्मश्री ममता (मोक्षदा) चन्द्राकर के मार्गदर्शन और डाॅ. योगेन्द्र चैबे के संयोजन में लोकसंगीत एवं कला संकाय के द्वारा राज्यगीत अरपा पैरी के धार एवं ‘लोक में राम’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद नई दिल्ली के प्रसिद्ध शहनाई वादक योगेश कुमार शंकर, देवास की विदूषी कलायिनी कोमकली, पश्चिम बंगाल के छाऊ नृत्य कलाकार मनोहर कुमार एवं साथी, महाराष्ट्र लावणी कलकार चंद्रकांत पाटिल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!