देश की छठी वंदे भारत ट्रेन पहुंची राजनांदगांव स्टेशन, नागपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीजी क्रांति/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में देश की छठी वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही ट्रेन राजनांदगांव स्टेशन पहुंची जमकर ढोल बजाए गए। ट्रेप में फूल बरसाए गए। स्टेशन में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन देखने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया।

11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर के बीच चलेगी। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 6 घंटे में पूरी होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 12 दिसंबर से शुरू होगा। रेलवे ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन का नंबर 20825/20826 है और 10 दिसंबर से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का है।

बिलासपुर से सुबह 6ः45 बजे छुटेगी, दोपहर 12ः15 बजे नागपुर पहुंचेगी
वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.05 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चली थी पहली वंदे भारत ट्रेन
पहली वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा, तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा और पांचवीं ट्रेन मैसूर से चेन्नई के बीच चलती है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

1 thought on “देश की छठी वंदे भारत ट्रेन पहुंची राजनांदगांव स्टेशन, नागपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!