देवांगन समाज का देवी पुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न, परमेश्वरी महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, विशाल भंडारा का भी आयोजन

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। देवांगन समाज के द्वारा दाऊचौरा मे सात से चौदह फरवरी तक संगीतमय देवी पुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम हुआ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सात फरवरी की सुबह 10 बजे कलश यात्रा से शुरू की गई। पहले दिन मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर देवी पुराण कथा की शुरुआत किया। देवी पुराण कथा सुनाने के लिए खरोरा से परम श्रद्धेय भागवताचार्य पंडित संतोष राव जी अपनी टीम के साथ खैरागढ़ पहुंचे थे। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय देवी पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन होता था। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रति दिन जस, झांकी, रामायण, आर्केस्टा, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मनमोहक रहा।
परमेस्वरी महोत्सव के उत्सव पर 13 फ़रवरी को शहर मे संगीतमय के साथ विशाल सोभा यात्रा निकाली गई। 14 फ़रवरी को माता परमेस्वरी का पूजा अर्चना कर मूर्ति विसर्जन की गई। उसके बाद देवांगन समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परम श्रद्धेय भागवताचार्य पंडित संतोष राव जी देवी पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान किया। देवी पुराण से जुड़े हुए विभिन्न धार्मिक थीमों पर झांकी भी निकाली गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन देवांगन समाज के द्वारा आयोजित की गई। देवांगन समाज के कार्यक्रम में बतौर अथिति पूर्व खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित रहे. जिन्होंने माता की पूजा अर्चना कर समाज को संबोधित किया। इसके पूर्व समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया समाज के संरक्षक मनराखन देवांगन (अधिवक्ता) अध्यक्ष सेवक राम देवांगन ने आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में 13 फरवरी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचयात सभापति विप्लव साहू उपस्थित रहे।

विशाल शोभायात्रा कथा स्थल से जय स्तंभ चौक गोल बाजार बक्शी मार्ग इतवारी बाजार कुम्हारपारा, ठाकुरपारा होते हुए स्कूल चौक में सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में मां परमेश्वरी की मूर्ति कथा वाचक पंडित संतोष राय जी सहित समाज की महिलाएं शामिल हुए। माता के भक्ति गीतों में लोग नाचते रहे। जय देवांगन जय महाजन के नारे लगते रहे। 14 फरवरी को मां परमेश्वरी मूर्ति का विसर्जन किया गया। जिसमें वार्ड में विशाल भंडारे का आयोजन दे रात तक चलता रहा। दूर-दूर से कथा सुनने आए भक्तो ने आयोजन का दर्शन लाभ लिया। इस पूरे आयोजन मे समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!