दिल दहलाने वाला मामला…बेटे से लड़ाई हुई तो मां ने खुद को लगा ली आग; गंभीर अवस्था में भर्ती, जांच जारी

महिला का आटो से अस्पताल ले जाते लोग
महिला का आटो से अस्पताल ले जाते लोग

सीजी क्रांति/खैरागढ़। शहर के अंडेबकर वार्ड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां बेटे से लड़ाई होने के बाद मां ने खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इधर मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है।

यह पढ़ें…जिले के 27 निरीक्षकों का तबादला…खैरागढ़ थाना प्रभारी नीलेश पांडेय का नाम भी शामिल, इधर दुर्ग, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद सहित अन्य जिलों से आ रहे निरीक्षक…देखें सूची

वार्ड के लोगों ने बताया कि बिसनी निषाद और बेटे नारद के बीच मंगलवार रात कुछ मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद महिला ने खुद को आग लगाने की बात कही जा रही है। महिला ने खुद आग लगाई या फिर बेटे ने ही आवेश में आकर आग लगा दी। अब यह जांच का विषय है। बहरहाल महिला को सिविल अस्पताल ले गया है, जहां पुलिस महिला का बयान लेगी। जिसके बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!