छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर रूझान आया, भाजपा 45 और कांग्रेस 44 सीटों पर आगे, 6 मंत्री भी पीछे, पढ़ें पूरी खबर

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर शुरूआती रूझान सामने आ गया है। इसके अनुसार 45 सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस 44 सीटों पर आगे हैं। इस लिहाजा से प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्कर देते दिख रही है।

बड़ी खबर यह है कि प्रदेश में सरकार के 6 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। जिनमें वनमंत्री मो. अकबर शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे पीछे चल रहे हैं, वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री रूद्र गुरू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी पीछे चल रहे हैं। सक्ती से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी पीछे चल रहे हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!