ब्रेकिंग/जोगी कांग्रेस से विधायक धर्मजीत सिंह ने थामा BJP का दामन, रिटायर्ड IFS एसएसडी बड़गैयया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी भाजपा शामिल


सीजी क्रांति न्यूज/ रायपुर। जनता कांग्रेस से विधायक चुने गए धर्मजीत सिंह ने रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। आज राजधानी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में धर्मजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। विधायक धर्मजीत सिंह के अलावा रिटायर आईएफएस एसएसडी बड़गैयया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद थे।

बता दें कि जोगी कांग्रेस ने धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर रखा है, जिसके बाद से ही इस बात की अटकलें लग रही थी कि धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए धर्मजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!