छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाश तारम की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे पति-पत्नी

छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाश तारम की कार ठेलकाडीह के पास हादसे का शिकार
छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाश तारम की कार ठेलकाडीह के पास हादसे का शिकार

सीजी क्रांति/खैरागढ़। छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाश तारम की कार ठेलकाडीह के पास हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय कार में सीईओ तारम की पत्नी भी मौजूद थी। दोनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना रविवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की बतायी जा रही है।

हादसे के बाद घायल अवस्था में सीईओ की पत्नी

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: दावेदारों की धडक़ने तेज…पार्टी ने शॉर्ट लिस्ट किए नाम!

बताया जा रहा है कि सीईओ प्रकाश तारम अपनी पत्नी के साथ छुईखदान की ओर से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान सीईओ की कार ठेलकाडीह के पास पहुंची थी। जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के बाद घायल अवस्था में सीईओ

यह भी पढ़ें…पंजाब के छह मंत्री…मुख्यमंत्री मान से भी अमीर, जानिए शपथ लेने वाले 10 मंत्री के पास कितनी संपत्ति?

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। हादसे में घायल सीईओ और उनकी पत्नी को बाहर निकाला गया। वही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!