छुईखदान-गंडई क्षेत्र में खरबूजा की फसल चौपट, अब तक किसानों को नहीं मिला क्षतिपूर्ति, पूर्व विधायक कोमल जंघेल पहुंचे कलेक्टोरेट


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खरबुजा फसल की क्षतिपूर्ति की राशि की मांग को लेकर पूर्व विधायक कोमल जंघेल व छुईखदान-गंडई क्षेत्र के किसानों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाक़ात की। ग्रीष्मकाल मे अनेक गांवो के किसानो ने खरबूज फसल लगाया था लेकिन अचानक अति वर्षा के कारण फसल नष्ट हो हो गया। इससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।


जिसकी क्षती पूर्ति की 6/4 की प्रकारण राजस्व विभाग और कृषि विभाग द्वारा रिपोर्ट बना कर जिला कार्यालय प्रस्तुत किया गया था। नर्मदा, खैरानवापारा, संडी, जंगलपुर, मानिकचोरी, ओटेबंद, पंडरिया, जोम समेत अन्य गांवों के खरबूज की फसल चौपट हो गई। जिसकी क्षतिपूर्ति अभी तक किसानों को नहीं मिला है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल के साथ नेतराम जंघेल, प्रकाश जंघेल, राजेंद्र शिवहरे, प्रेमलाल जंघेल, रोशन जंघेल, धर्मेंद्र पटेल समेत प्रभावित किसान मौजूद थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!