छह माह से अनुपस्थित कांग्रेस पार्षद बर्खास्त, छत्तीसगढ़ में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

CGKRANTI LOGO
file photo


सीजी क्रांति/कवर्धा। पांडातराई नगर पंचायत में कांग्रेस पार्षद को बर्खास्त कर दिया गया। छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का अनूठा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक-6 के पार्षद सरोज जायसवाल को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है। पार्षद सरोज जायसवाल पिछले छह महीनों से अनुपस्थित थे। इस बात की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने कलेक्टर से की थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने जानकारी दी कि, जब से सरोज जायसवाल पार्षद बने उसके बाद से नदारत थे। नगर पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहा था और न ही अपने वार्ड की समस्या का सुध ले रहे थे। जिससे वार्डवासियों को किसी भी काम को कराने के लिए परेशानी हो रही थी, जिसके कारण शिकायत की गई थी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!