छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किए 17 वादे, जल्द घोषणा पत्र भी, पढ़ें पूरी खबर

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने कांग्रेस एक बार फिर घोषणाओं का ट्रंप कार्ड खेल रही है। इसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। गांव, गरीब, किसान और निम्न मध्यम वर्ग सोचने पर विवश होती दिख रही है। हालांकि अभी भाजपा के वादों का पिटारा खुलने के बाद एक बार और स्थिति बदलेगी, ऐसी उम्मीद है।

कांग्रेस ने अभी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। लेकिन विभिन्न मंचों के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच अपनी घोषणाएं कर रही है। इनमें सभी काफी लोक लुभावनी है। जो पूरे हो ये बाद की बात है लेकिन फिलहाल सुनकर लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इस बीच कौतूहल का विषय है कि अभी तक भाजपा घोषणा पत्र में क्या होगा, उसकी सुगबुगाहट तक नहीं हो रही है। हालांकि चर्चा है कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह लुभावनी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। बहरहाल अब तक कांग्रेस की घोषणाओं पर एक नजर…..

0 सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।

0 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निशुल्क बिजली।

0 महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।

0 आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।

0 राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।

0 छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निरशुल्क इलाज।

0 परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ।

0 राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

0 प्रतिवर्ष लघु वनोपजों की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए

0 प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी।

0 किसानों का कर्जा माफ।

0 17 लाख परिवारों को आवास।

0 जातिगत जनगणना।

0 सरकारी स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

0 तेंदू पत्ता पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस।

0 डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।

0 भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!