छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप में खैरागढ़ के घम्मन साहू का नाम ? बीजेपी की वेबसाईट देखकर सीनियर नेता भी हैरान

file fhoto

सीजी क्रांति/रायपुर। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप में राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य और नया जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भाजपा के जिलाध्यक्ष घम्मन साहू को शामिल किया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी की वेबसाईट बीजेपीसीजी डॉट कॉम के पोर्टल पर दिखाई दे रहा है। पोर्टल में जो कोर ग्रुप का कॉलम हैं, उनमें 23 लोगों के नाम शामिल है। इनमें दो भाजपा नेता संजीव शाह और सुभाष जालान का नाम रिपीट किया गया है। इनमें पांच जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, सारंगगढ़-बिलईगढ़ और सक्ती जिला शामिल है।

इस संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा गया लेकिन सभी प्रदेशाध्यक्ष अरूण साय के जन्मदिन में व्यस्त होने के कारण जिम्मेदारों से बात नहीं हो पाई। लिहाजा घम्मन साहू कोर ग्रुप के सदस्य बने हैं या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा का कोर ग्रुप सबसे महत्वपूर्ण पॉवरफूल कमेटी होती है। इस ग्रुप में पार्टी की तमाम गोपनीय विषयों पर चर्चा होती है व अहम फैसले लिए जाते हैं। इस गु्रप में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों को शामिल किया जाता है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिवार्य रूप से शामिल होते हैं बाकी सदस्य वरिष्ठ, अनुभवी और विश्वनीय होते हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यहां तक कहा कि पार्टी की वेबसाईट में नामों के टंकण में त्रुटिवश ऐसा हो गया होगा।

इस पूरे मामले में भाजपा के आईटी सेल संयोजक दीपक महस्के ने बताया कि हो सकता है कि त्रुटिवश ऐसा हो गया हो। आप बता रहे हैं कि उसमें 5 नवगठित जिला अध्यक्षों के नाम हैं। तो अपलोड करते वक्त ऐसा हो गया हो। मामला वास्तव में क्या, यह मैं देखकर बताता हूं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!