कवर्धा में भाजपा का हिंदुत्व जीता, विजय शर्मा ने कांग्रेस के मो. अकबर को दी शिकस्त

सीजी क्रांति न्यूज/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और 2018 में प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले मंत्री मो. अकबर को विजय शर्मा ने परास्त कर दिया। यहां भाजपा ने हिंदुत्व का कार्ड खेला था जो सफल हुई। इसके अलावा मो. अकबर को लेकर बाहरीवाद का मुद्दा भी हावी रहा।

यह भी पढ़ें ; हार गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, भाजपा के राजेश अग्रवाल ने दी पटखनी

बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले यहां भगवा झंडे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद यहां दो समुदायों में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी रहे विजय शर्मा जेल तक गए। इसके बाद से ही यहां धु्रवीकरण की राजनीति शुरू हो गई। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा ली थी।


विजय शर्मा प्रदेश के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रहे हैं। वहीं वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा के महामंत्री है। विजय शर्मा की पहचान तेज-तर्रार नेता की है। संगठन में उन्हें काम करने का लंबा अनुभव है। बता दें कि कवर्धा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गृह नगर है। हालांकि वे यहां से चुनाव नहीं लड़ते। वे पिछले 20 सालों से राजनांदगांव को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाए हुए हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!