चुनावी संग्राम में आज से उतरेंगे बृजमोहन अग्रवाल, शिकायत—सुझाव सुनने के बाद बनाएंगे जीत की रणनीति

बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ भाजपा शहर मंडल के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल आज से चुनावी रणभूमि में उतरेंगे। कांग्रेस को शिकस्त देने आज से अपनी सेना को तैयार करेंगे। शाम को वे शहर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। जमीनी हालात को भांपेंगे। कार्यकर्ताओं की शिकायत और सुझाव सुनेंगे। उसके बाद चुनाव फतेह करने की अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें…रमन सिंह का सवाल- 24 घंटे में खैरागढ़ जिला निर्माण असंभव, तो CM भूपेश बघेल का ‘पुष्पा स्टाइल’ में जवाब- “ना झुकेंगे, ना रुकेंगे”…!

बता दें कि खैरागढ़ में भीतरघात की आशंका को देखते हुए तेज—तर्रार और कुशल चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया। श्री अग्रवाल कुशल संगठनकर्ता के रूप में भी जाने जाते रहे हैं। लिहाजा संगठन उनसे उम्मीद लगाए बैठा है कि खैरागढ़ में निराश और नाराज कार्यकर्ता को संतुष्ट कर वे मैदान में उतारेंगे। वहीं खैरागढ़ शहर में भाजपा को विजयी दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ को जिला बनाने के सवाल पर भूपेश बोले-पहले 12 को पंजा में बटन दबाओ!

दरअसल हर बार की तरह इस बार भी विक्रांत सिंह की टिकट कटने के बाद कार्यकर्ता खासकर युवा वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। टिकट वितरण के बाद सोशल मीडिया में कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर भाजपा को भला—बुरा कहते हुए पद त्यागने तक की बात कह डाली थी। संगठन के नेता ऐसे लोगों पर नजर बनाएं हुए हैं।

यह भी पढ़ें…BIG BREAKING : खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र… चुनाव जीतने के 24 घंटे बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला निर्माण समेत 29 घोषणा…

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को 2023 के आम चुनाव का सेमीफानल माना जा रहा है। उप चुनाव होने की वजह से खैरागढ़ में भाजपा ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस व सरकार सड़क पर उतर आई है। लिहाजा भाजपा हर हाल में खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव जीतना चाहती है। ताकि अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा सके। भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

यही वजह है कि किन्ही भी कारणों से घर बैठ चुके कार्यकर्ताओं और नेताओं की पूछपरख होने लगी है। वहीं ऐसे नेताओं पर भी लगाम लगाया जाएगा, जिनके व्यवहार कार्यकर्ता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल खैरागढ़ में डेरा डालेंगे। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत अकरजन में आवास की भी व्यवस्था कर ली है। जहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!