चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत
चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत

सीजी क्रांति/खैरागढ़। चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर शहर में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। सुबह से रूझान में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही थी। इससे भाजपाइयों उत्साह में दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें…शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत!

गुरुवार को उत्तरप्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा व पंजाब पांच राज्यों के चुनाव नजीते की घोषणा हुई। इन पांच राज्यों में से उत्तरप्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड व गोवा में भाजपा जीती। साथ ही भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा। यहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें…बजट में शिक्षा-रोजगार और जिला निर्माण की उपेक्षा से खैरागढ़ क्षेत्र की जनता निराश: विप्लव

भाजपा की जीत को लेकर गुरुवार दोपहर भाजपाइयों ने शहर में मिठाई बांटी। साथ ही भाजपाइयों ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शहर पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेन्द्र श्रीवास, पार्षद अजय जैन, पार्षद विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, शशांक ताम्रकार व विकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!