गैंगरेप नहीं विधवा से हुआ था रेप, ऐसी हैवानियत की गुप्तांग में लकड़ी घुसा कर भाग गया युवक, महिला दर्द से तड़पती रही, पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ की


सीजी क्रांति न्यूज/जगदलपुर। बीते माह 25 जून को जगदलपुर में जिस महिला के साथ गैंगरेप होने का अंदेशा जताया जा रहा था, दलअसल उसके साथ रेप हुआ था। महिला के गुप्तांग में लगातार खून बहने और चोट की वजह से पुलिस इसे दुष्कर्म का मामला समझ कर जांच कर रही थी, लेकिन आरोपी युवक की गिरफ्तारी और पीड़िता के होश में आने के बाद जब उनका बयान लिया गया तो एक पल के पुलिस की भी रूह कांप गई। क्योंकि युवक ने विधवा महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसके गुप्तांग में लकड़ी डालकर भाग गया और पीड़ित वहीं दर्द कराहती, तड़पती हुई पड़ी रही।

महिला से गैंगरेप नहीं, एक युवक ने ही रेप किया था। जगदलदपुर में 25 जून को रात 8 बजे रेप की वारदात हुई थी। रेप की घटना के बाद विधवा महिला अचेत हो गयी थी। जिस तरह से प्राइवेट पार्ट से ब्लट बह रहा था, पुलिस को आशंका थी, ये मामला गैंगरेप का है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और महिला के बयान के बाद ये बातें सामने आयी है कि महिला के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था, बल्कि सुखलाल नाम के युवक ने ही उसके साथ रेप किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून की रात 8 बजे मारडूम थानातंर्गत ग्राम सतसपुर में बलात्कार की घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की। जांच में पता चला कि पीड़िता के साथ केवल सुखलाल ने ही दुष्कर्म किया था। अचेत अवस्था में होने की वजह से भ्रम की स्थिति बनी थी, कि ये मामला गैंगरेप का है।

पीड़िता और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने अनाचार के बाद पीड़िता के गुप्तांग में लकड़ी घुसा दी थी, जिसकी वजह से अधिक रक्त स्त्राव होने की वजह से महिला अचेत हो गयी थी। पुलिस ने दोबारा महिला का कथन लिया, तब स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!