खैरागढ़ : वोटिंग से पहले कांग्रेस-भाजपा में पंपलेट वार!

खैरागढ़ निकाय चुनाव: जीत-हार पर मंथन का दौर शुरू, वोटरों ने साधी चुप्पी

सीजी क्रांति/मनोज चेलक

खैरागढ़। नगर निकाय चुनाव को चंद घंटे ही शेष रह गए है। शनिवार रात ही चुनावी शोर-गुल थम गया है। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इधर पार्षदी के लिए ताल ठोकने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उधर वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस-भाजपा ने पंपलेट वार शुरू कर दिया है।

कांग्रेस- कांग्रेस समर्थित जिला निर्माण संघर्ष समिति ने पम्पलेट का सहारा लिया है। उन्होंने खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी वादा का जिक्र करते हुए कांग्रेस पक्ष में वोट करने की अपील की है। पंपलेट बताया गया है कि कांग्रेस के मंत्री ने चुनावी सभा में खैरागढ़ को जिला बनाने का इशारा किया है। वही दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के मंशा का भी जिक्र किया गया है।

भाजपा- जिला निर्माण संघर्ष समिति की तर्ज पर ही भाजपा नेता विक्रांत सिंह का भी एक पत्र परिवार के नाम से पंपलेट जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत और नगर पालिका कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो की दुहाई दी है। वही बीते कांग्रेस के कार्यकाल की आलोचना की है। साथ ही आने वाले पांच सालों में शहर को सजाने का वादा किया है।

वोट बटोरने उठा-पटक

इस तरह दोनों पार्टियां वोट बटोरने के लिए पंपलेट का सहारा ले रहे है। पंपलेट में लुभावने वादों से लेकर अपनेपन की दुहाई भी दे रहे हैं। वही वोट हासिल करने के हर तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!